• img-fluid

    52 साल की महिला ने 108 किलो कम किया वजन, जानिए अजूबा कारनामा

  • September 13, 2022

    नई दिल्ली। आज के समय में अधिकतर लोगों में मौटापा इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि इसका अंदाजा नहीं लगा सकते और यही कारण है कि वजन कम करने के लिए अधिकतर लोग इंटरनेट पर दी हुई जानकारी पर निर्भर रहते हैं। वेट लॉस के लिए वे डाइट प्लान, तरीके, एक्सरसाइज, डाइट आदि सर्च करते हैं और उसे फॉलो करते हैं। कोरोना काल (corona period) के बाद से लोगों में अपने बढ़ते हुए वजन को लेकर अवेयरनेस (awareness) अधिक देखी जा रही है, जिस कारण कई फिटनेस एक्सपर्ट (fitness expert) फिटनेस टिप्स भी समय समय पर शेयर करते रहते हैं।

    वैसे भी अधिकतर लोग जब 50 के पढ़ाव को पार करते हैं तो एक तरह से वह बहुत सुस्त और ढीले-ढाले हो जाते हैं। ज्यादातर लोग इस उम्र तक आते-आते जीवन जीने की इच्छा छोड़ देते हैं और बस अपनी मौत का इंतजार करने लगते हैं। 50 साल की उम्र तक आते-आते कई लोग बहुत बूढ़े दिखने लगते हैं। लेकिन आज हम ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं, जिसने 52 साल की उम्र में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।



    दरअसल, अमेरिकी की रहने वाली डॉन लैम्बर्ट नामक 52 साल की महिला ने इस उम्र में 108 किलोग्राम वजन कम करके सबको हैरान कर दिया। लैम्बर्ट का वजन 167 किलो हो गया था। इस वजह से उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जंक फूड खा-खाकर उन्होंने अपना वजन इतना बढ़ा लिया था। इसके बाद उन्हें डाइजेशन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

    एक रिपोर्ट के अनुसार 167 किलोग्राम वजन होने के कारण उन्हें कई तरह की बीमारियां हो गई थीं। उन्हें अस्थमा से लेकर ऑस्टियो आर्थराइटिस हो गया था। लैम्बर्ट बताती हैं कि उनका वजन शुरू से ही ज्यादा था, लेकिन इसके बाद भी उनमें खाने की गलत आदत थी। जिस कारण वजन तेजी से बढ़ता जा रहा था। इसके बाद महिला ने अपना वजन घटाने का फैसला किया। वह एक फिटनेस ग्रुप से जुड़ीं और हिसाब से खाने का निर्णय लिया।

    महिला की ऐसी थी डाइट
    महिला ने पैदल चलने से लेकर जिम जाने तक का निर्णय लिया। जब उन्होंने 60 किलो वजन कम किया तो उनको यकीन ही नहीं हो रहा था। महिला बताती हैं कि वह ब्रेकफास्ट में टमाटर, मशरूम, बीन्स, अंडे जैसी चीजें खाती थीं। इसके अलावा दिन में घर का पास्ता और सब्जियां खाती थीं। रात के खाने में वह सब्जियों के साथ लीन कीमा खाती थीं।

    Share:

    Liger के फ्लॉप होने के बाद विजय देवरकोंडा ने किया पहला सोशल मीडिया पोस्ट, खुद को बताया 'सिंगल प्लेयर'

    Tue Sep 13 , 2022
    मुंबई। तेलुगू स्टार विजय देवरकोंडा की पैन इंडिया फिल्म लाइगर ने 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी थी। फिल्म के फ्लॉप होने से विजय को भी बड़ा झटका लगा था और उन्होंने लंबे समय से सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved