• img-fluid

    जबलपुर के दनमहल पहाड़ी से 50 अतिक्रमण हटाये गये

  • April 02, 2022

    जबलपुर। जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम (municipal Corporation) एवं पुलिस के सहयोग से मदन महल पहाड़ी के सभी अतिक्रमणों को खाली कराया जा रहा है। यहां अवैध मकानों को हटाकर उन्हें तेवर में विस्थापित करने की कार्यवाही भी एक साथ की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को मदन महल पहाड़ी के 50 अवैध खाली मकानों को नगर निगम (municipal Corporation) की टीम द्वारा पुलिस की उपस्थिति में तोड़ने की कार्यवाही की गयी।



    अतिक्रमण हटाने के संबंध में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी दिव्या अवस्थी ने जानकारी दी कि कुल सर्वे में 1023 अतिक्रमण चिन्हित किये गये हैं, जिनमें से 342 अतिक्रमणकारियों को मदन महल पहाड़ी से हटाया गया है और उन्हें तेवर में शिफ्ट किया जा रहा है।

     

    Share:

    दुर्घटना में मृत तेन्दुए का हुआ दाह संस्कार

    Sat Apr 2 , 2022
    इंदौर। जिले के मानपुर-धामनोद रोड (Manpur-Dhamnod Road of the district) पर शनिवार तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई थी। भेरू मंदिर के समीप बीच सड़क पर मृत तेन्दुए का शव बरामद हुआ। मृत तेन्दुए के शव का परीक्षण चिकित्सकों द्वारा कराया गया। प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन से टकराने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved