• img-fluid

    रेमो डिसूजा की पत्नी समेत 5 लोगों पर लगा 11.96 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

  • October 20, 2024

    मुंबई। पॉपुलर डांस कोरियोग्राफर-डायरेक्टर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा (Remo D’Souza and his wife Lizelle D’Souza) धोखाधड़ी के मामले में फंस गए हैं। उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के एक डांस ट्रूप ने रेमो, उनकी पत्नी और पांच अन्य लोगों के खिलाफ 11.96 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।

    एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Remo D’Souza, लिजेल डिसूजा और पांच अन्य लोगों के खिलाफ शनिवार, 19 अक्टूबर को मुंबई के मीरा रोड पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। यह केस 26 साल के एक डांसर की शिकायत के आधार पर किया गया है। इन सभी के खिलाफ IPC की धारा 465 (जालसाजी), 420 (धोखाधड़ी) और अन्य प्रावधानों के तहत किया गया है।



    क्या है डांस ट्रूप का आरोप

    शिकायतकर्ता डांसर और उसके पूरे ट्रूप का आरोप है कि रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी लिजेल और बाकी लोगों ने उन्हें साल 2018 से जुलाई 2024 के बीच कथित तौर पर धोखा दिया। यह डांस ग्रुप एक टीवी शो में नजर आया था, और ट्रॉफी भी जीती थी।

    डांस ट्रूप का आरोप है कि रेमो डिसूजा और बाकी लोगों ने कथित तौर पर ऐसे दर्शाया जैसे वह ट्रूप उनका हो। साथ ही उन्होंने 11.96 करोड़ की इनामी राशि पर अपना दावा किया। डांस ट्रूप का यह भी कहना है कि वो पैसे उन्हें कभी मिले ही नहीं। एक पुलिस अधिकारी ने उन आरोपियों के नाम बताए, जो इस मामले में सामने आए। ये हैं- ओमप्रकाश शंकर चौहान, रोहित जाधव, फ्रेम प्रोडक्शन कंपनी, विनोद राउत, एक पुलिसकर्मी और रमेश गुप्ता।

    Share:

    Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में ड्रामा, गाली गलौज तक पहुंचा अविनाश-करणवीर का झगड़ा

    Sun Oct 20 , 2024
    मुंबई। सलमान खान (Salman Khan)  का रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट खुद को लाइमलाइट में लाने के लिए अब किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। बीते दिनों वीकेंड का वार में घरवालों को सलमान के गुस्से का सामना करना पड़ा। सलमान […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved