जबलपुर। वर्तमान वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए नगर निगम द्वारा वार्डवार एवं संभागवार राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान घर-घर करदाताओं से राजस्व अमला सम्पर्क कर बकाया करों की राशि जमा करने अनुरोध भी कर रहा है। इस संबधं में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में महापौर ने राजस्व वसूली से संबंधित सभी अधिकारियों को दिये गए निर्धारित टारगेट को पूरा करने निर्देश दिये। महापौर ने बताया कि करदाताओं के पास बकाया करों की राशि जमा करने अब मात्र 5 दिन शेष है, 31 मार्च के बाद 1 अप्रैल से करों की राशि दो गुना कर दी जायेगी जो आगामी वित्तीय वर्ष में आने वाली लोक लदालत में भी छूट नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि करदाताओं की सुविधा के लिए समस्त कैश काउण्टरों को सुबह 09:00 बजे से खोलने के अधिकारियों को निर्देश दिये है। महापौर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार करदाताओं को ऑनलाईन बकाया करों की राशि 31 मार्च के पूर्व जमा करने पर विशेष छूट का लाभ भी दिया जा रहा है, उन्होंने अधिक से अधिक करदाताओं से ऑनलाईन करों की राशि जमा करने की अपील भी की है। महापौर ने नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि उनके बिना सहयोग से शहर का समग्र विकास संभव नहीं है, इसलिए शहर विकास को पंख लगाने एवं गति देने करों की वसूली 100 प्रतिशत जरूरी है। बैठक में अपर आयुक्त व्हीएन बाजपेयी, बाजार अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह, ईई जोगिंदर सिंह, सहायक यंत्री मनीष तड़से, उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला, एवं संबंधित समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
2880 करदाताओं ने लिया छूट का लाभ
जानकारी अनुसार बुधवार को 2880 करदाताओं ने बकाया राशि निगम खजाने में जमा की है। 160 करदाताओं ने बकाया करों की राशि ऑन लाईन जमा कर अधिभार में विशेष छूट का लाभ उठाया है। उन्होंने समस्त करदाताओं से 31 मार्च के पूर्व अपनी बकाया करों की राशि ऑनलाईन जमा कर अधिभार में विशेष छूट का लाभ उठाने अपील की है। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से राशि दो गुना हो जायेगी जिसमें आने वाली लोक अदालत में भी राहत नहीं मिलेगी।
विशेष बजट सम्मिलन बैठक 28 मार्च को
नगर पालिक निगम जबलपुर की विशेष बजट सम्मिलन बैठक 28 मार्च 2025 दिन शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से निगम परिसर स्थित पं. भवानी प्रसाद तिवारी सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved