• img-fluid

    महिला IPL में 409 खिलाड़ियों का होगा ऑक्‍शन, 246 भारतीय और 163 विदेशी प्‍लेयरों पर लगेगी बोली

  • February 10, 2023

    नई दिल्‍ली (New Delhi)। महिला आईपीएल (Women’s IPL) का पहला चरण 4 से 26 मार्च के बीच खेला जाएगा। इसमें कुल 5 टीमें (Teams) हिस्सा लेंगी, जो 13 फरवरी को होने वाले ऑक्शन में बेस्ट खिलाड़ियों को अपनी टीम का हिस्सा बनाने की कोशिश करेंगे। बीसीसीआई ने ऑक्शन में शामिल प्लेयर्स की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है, इसमें उनका बेस प्राइस और उनके रोल आदि की पूरी जानकारी दी गई है। लीग (Women’s Premier League) के ऑक्शन से जुड़ी सभी जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

    आपको बता दें कि महिला आईपीएल के पहले चरण में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच मुंबई के ब्रबोर्ने स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में होंगे। इससे पहले ऑक्शन की प्रक्रिया 13 फरवरी को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। ऑक्शन दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। ऑक्शन के लिए कुल 409 क्रिकेटर्स की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है।


    WPL 2023 Players Auction List: 202 कैप्ड और 207 अनकैप्ड प्लेयर्स
    ऑक्शन में शामिल 409 प्लेयर्स में 246 भारतीय प्लेयर्स हैं। 163 विदेशी प्लेयर्स हैं, इनमे से 8 एसोसिएट नेशंस के हैं। लिस्ट में 202 कैप्ड और 207 (8 एसोसिएट नेशंस के हैं) अनकैप्ड प्लेयर्स हैं। 5 टीमों के लिए कुल 90 स्लॉट्स उपलब्ध रहेंगे, इनमे से 30 विदेशी प्लेयर्स के लिए हैं।

    महिला प्लेयर्स में 50 लाख का बेस प्राइस सबसे अधिक है, जिसके साथ कुल 24 प्लेयर्स ने अपने नाम दिए हैं। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने खुद को 50 लाख के बेस प्राइस पर रजिस्टर किया है। 13 ऐसे विदेशी प्लेयर्स हैं, जिन्होंने अपना बेस प्राइस 50 लाख रूपये रखा है।

    महिला आईपीएल 2022 की टीमें
    1- अहमदाबाद महिला आईपीएल टीम
    Owner: Adani Sportsline Pvt Ltd
    Price: 1289 करोड़

    2- मुंबई महिला आईपीएल टीम
    Owner: Indiawin Sports Pvt Ltd
    Price: 912.99 करोड़

    3- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला आईपीएल टीम
    Owner: Royal Challengers Sports Pvt Ltd
    Price: 901 करोड़

    4- दिल्ली महिला आईपीएल टीम
    Owner: JSW GMR Cricket Pvt Ltd
    Price: 810 करोड़

    5- लखनऊ महिला आईपीएल टीम
    Owner: Capri Global Holdings Pvt Ltd
    Price: 757 करोड़

    महिला आईपीएल ऑक्शन के खिलाड़ियों की लिस्ट के लिए यहां क्लिक करें

    Share:

    गोपालगंज में सड़क हादसा, अनियंत्रित पिकअप वैन साइकिल पर पलटी, चार लोगों की मौत

    Fri Feb 10 , 2023
    गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर दो साइकिल सवार पर पलट गई जिसके बाद चार लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के शिकार हए दो लोग साइकिल जबकि […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved