विदेश

कनाडा में कर्मचारी संघ की हड़ताल से 400 उड़ानों के थम गए पहिये, हजारों हवाई यात्री हुए परेशान

टोरंटो। कनाडा की दूसरी सबसे बड़ी विमानन कंपनी ‘वेस्टजेट’ के कर्मचारियों की हड़ताल से हाहाकार मच गया है। वेस्टजेट ने रखरखाव कर्मचारी संघ की हड़ताल की घोषणा के बाद 407 उड़ानें रद्द कर दीं। इसके बाद हवाई यात्रियों में हलचल मच गई। अचानक उड़ानें रद्द होने से यात्री अपने गंतव्य को नहीं जा सके। इससे उनकी पूरी यात्रा की प्लानिंग फेल हो गई। बताया जा रहा है कि इस हड़ताल की वजह से 49,000 यात्री प्रभावित हुए।


एयरक्राफ्ट मैकेनिक्स फ्रेटरनल एसोसिएशन’ ने कहा कि उसके सदस्यों ने विमानन कंपनी की “संघ के साथ बातचीत करने की अनिच्छा” के कारण शुक्रवार शाम को हड़ताल शुरू कर दी। इस हड़ताल के कारण अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें प्रभावित हुईं। वेस्टजेट ने 407 उड़ानें रद्द करने की घोषणा की। विमानन कंपनी ‘वेस्टजेट’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इस स्थिति के लिए ‘‘कनाडा में पैठ बनाने की कोशिश कर रहे अमेरिका के एक संघ” को दोषी ठहराया।

Share:

Next Post

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने की मांग को लेकर सामने आया केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बड़ा बयान

Sun Jun 30 , 2024
पटना। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान सामने आया है। चिराग ने कहा, ‘यह दबाव की राजनीति नहीं है बल्कि हमारी मांग रही है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए।’ बिहार की कौन सी पार्टी इसकी मांग नहीं करेगी, या उस […]