• img-fluid

    4 साल पहले दिसंबर में कड़ाके की सर्दी गिरी थी उज्जैन में…पारा 2.5 डिग्री पर आ गया था

  • January 02, 2023

    उज्जैन। साल के सबसे सर्द महीनों में से एक जनवरी की शुरुआत हो चुकी है। शहर में जनवरी में अक्सर ठंड अपने चरम पर नजर आती है। मौसम विभाग की माने तो जनवरी का औसत तापमान 10 डिग्री के करीब रहता है, लेकिन 4 साल पहले उज्जैन ठंड से जम गया था और 29 दिसंबर 2018 को उज्जैन में तापमान गिरकर 2.5 डिग्री पर पहुंच गया था, जो दिसंबर का सबसे कम तापमान रहा है। मौसम विभाग की माने तो इस साल भी जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी और पिछले सालों के रिकार्ड टूटेंगे। वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 12 सालों में अभी तक ऐसी ठंड नहीं पड़ी है जैसे की 4 साल पहले 29 दिसंबर 2018 को पड़ी थी। इस दिन शहर का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री पर पहुँच गया था। हालाँकि इसके पहले 13 दिसंबर 2010 को भी उज्जैन में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री गिर गया था। इसके अलावा 21 दिसंबर 2010 को भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकार्ड हुआ था। हालांकि इस साल न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री से नीचे नहीं गया है।

    तेज ठंडी हवाओं ने गिराया पारा
    वेधशाला के अनुसार कल दिन का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री और परसों की अपेक्षा 2.8 डिग्री कम था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। आज सुबह न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री पर आ गया, जो अब तक का सबसे न्यूनतम स्तर है। से पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं, जिनकी अधिकतम गति 6 किलोमीटर प्रतिघंटा रिकार्ड की गई। ठंडी हवाओं के कारण ही तापमान में कमी आई है।


    पिछले 10 सालों में 2019 रहा सबसे ठंडा
    मौसम विभाग के अनुसार पिछले 10 सालों में 2019 सबसे ज्यादा ठंडा रहा है। 29 जनवरी 2019 को तापमान गिरकर 5.6 डिग्री पर पहुंचा था, जो 10 सालों का सबसे कम तापमान है, वहीं इससे ठीक एक साल पहले 2018 में दिसंबर में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के रूप में दर्ज हुआ था, जो पिछले 10 सालों का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है।

    दिसंबर गर्म रहा, लेकिन जनवरी तोड़ सकता है ठंड के रिकार्ड
    मौसम विभाग की माने तो इस बार दिसंबर पिछले 10 सालों का सबसे गर्म दिसंबर रहा है और एक बार भी तापमान 8.8 डिग्री के नीचे नहीं गया है, लेकिन जनवरी में ऐसा नहीं होगा और जमकर ठंड पड़ेगी। इसकी शुरुआत इसी सप्ताह से हो जाएगी। दो दिन बाद ही तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया जा रहा है।

    एक नजर पिछले 10 सालों में जनवरी के सबसे कम तापमान पर
    वर्ष तापमान तारीख

    • 2013      7 21
    • 2014      4.8 28
    • 2015      4.5 26
    • 2016      5.4 26
    • 2017      6 27
    • 2018      2.5 29
    • 2019      5 28
    • 2020      6.5 20
    • 2021      6.8 19
    • 2022 8.8 29
      (जानकारी मौसम विभाग के मुताबिक)

    Share:

    नए साल के पहले दिन शहर में दिनभर लगता रहा जाम

    Mon Jan 2 , 2023
    यातायात व्यवस्था हुई फैल-पुलिस प्रशासन का ध्यान सिर्फ महाकाल क्षेत्र पर रहा-श्रद्धालुओं की जेब हल्की रहे होटल और ऑटो वाले उज्जैन। कल नए साल का पहला दिन था और महाकाल दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु बाहर से आए। मंदिर क्षेत्र में तो दर्शन व्यवस्था बहाल रही, लेकिन शहर के मार्गों पर यातायात के बुरे हाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved