• img-fluid

    नागपुर में बस और ट्रक के बीच टक्कर में 4 लोगों की मौत, कई घायल

  • September 05, 2024

    नागपुर। महाराष्ट्र में नागपुर के भिवापुर में भीषण सड़क हादसे के दौरान चार लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, निजी ट्रेवल बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


    घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, ट्रक ने बस को टक्कर मारी और रोड के किनारे बने रेस्टोरेंट के पास बस जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का सामने का हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत काफी गंभीर है। प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही एवं तेज गति बताया जा रहा है।

    Share:

    हिमाचल विधानसभा में भी उछला संजौली मस्जिद का मुद्दा, कांग्रेस के मंत्री और विधायक आमने-सामने

    Thu Sep 5 , 2024
    शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर सदन में नियम 62 के अंतर्गत मुद्दा उठाया गया। सदन में कांग्रेस के मंत्री अनिरुद्ध सिंह और कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा आमने-सामने हुए। नियम के तहत भाजपा विधायक बलबीर वर्मा और कांग्रेस के विधायक हरीश जनारथा ने मस्जिद के अवैध […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved