• img-fluid

    विधानसभा 2 में 35 तो पांच नंबर के एक ही वार्ड में 32 कांग्रेसी भाजपा में शामिल

  • April 07, 2024

    • वार्ड क्रमांक 47 में बड़ी संख्या में कांग्रेस के बूथ स्तर के पदाधिकारी भाजपा में आए, कई बूथ कांग्रेस मुक्त

    इन्दौर। भाजपा ने कई बूथों पर कांग्रेस की सफाई का दावा किया है। दो नंबर विधानसभा में कल 35 वरिष्ठ कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए तो पांच नंबर के वार्ड क्रमांक 47 में 32 कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दुपट्टा पहनकर सदस्यता ग्रहण की। पंकज संघवी के साथ आए इन नेताओं में अधिकांश पदाधिकारी थे और कुछ बूथ अध्यक्ष भी। वार्ड क्रमांक 47 पंकज संघवी का गृहवार्ड है। कल इसी क्षेत्र में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और कांग्रेस से आए कई कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई गई। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक महेन्द्र हार्डिया सहित क्षेत्रीय पार्षद और एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाडिय़ा भी मौजूद थे।


    पंकज संघवी भी अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष रिंकू बाथरी, ब्लाक महामंत्री गिरीश खंडेलवाल, युकां महामंत्री नलिन नायक, बूथ अध्यक्ष सागर लश्करी, राजेन्द्र सतोइया, मनोज बगारिया, वार्ड अध्यक्ष कलाबाई नायक सहित 32 कांग्रेस पदाधिकारियों को निशांत खरे ने दुपट्टा पहनाकर भाजपा में शामिल किया। पहाडिय़ा ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में यह वार्ड पूरी तरह से कांग्रेस मुक्त हो गया है, क्योंकि संघवी के साथ-साथ कांग्रेस के पदाधिकारी भी मोदीजी की रीति-नीतियों से प्रभावित हो रहे हैं और वे भाजपा के पक्ष में खड़े हो गए हैं। दूसरी ओर विधानसभा 2 में भी कांग्रेस के 35 वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। विधायक रमेश मेंदोला ने सभी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, मंडल अध्यक्ष सतपाल खालसा, कालू गागोरे, गुड्डू कुमायू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस से आए वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार अच्छा काम कर रही है और विकास की कई योजनाएं चल रही हैं, जिससे हम प्रभावित हैं, वहीं गोपाल बंजारी नामक एक कांग्रेसी ने कहा कि मैं 40 साल से कांगे्रस में हूं, लेकिन मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को वहां तवज्जो नहीं दी गई। दो नंबर में जो विकास कार्य हो रहे हैं, उससे प्रभावित होकर मैं भाजपा में आया हंू।

    Share:

    2014 में हार के बाद भी... स्मृति ईरानी ने बताया अमेठी में कैसे मिली जीत

    Sun Apr 7 , 2024
    नई दिल्ली: देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही सभी पार्टियों ने सत्ता हासिल करने के लिए अपनी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है. इसी बीच 6 अप्रैल को बीजेपी की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पार्टी के उम्मीदवार आरसी पॉल कनगराजका समर्थन करने चेन्नई पहुंचीं. बता दें, ईरानी उत्तर प्रदेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved