• img-fluid

    3200 मतदाताओं के नाम दो वार्डों में जुड़े, कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई

  • July 09, 2020


    इन्दौर। नगर निगम चुनाव को लेकर जारी की गई मतदाता सूची में गड़बडिय़ां सामने आने लगी हैं। कांग्रेस ने कल मतदाता सूची का अवलोकन कर एक बड़ी धांधली पकड़ी, जिसमें 3200 मतदाताओं के नाम दो वार्डों में जोड़े गए हैं। इस संबंध में शहर कांग्रेस ने निर्वाचन कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई है।
    एक तरफ भाजपा जहां कांग्रेस पर आरोप लगा रही है कि निगम चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान मनमाने तरीके से वार्ड का परिसीमन किया है। भाजपा के बहुमत वाले वार्डों से उनके समर्पित मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं तो कांग्रेस से जुड़े मतदाताओं को वार्ड ंमें शामिल कर लिया गया है, ताकि निगम चुनाव में कांग्रेस जीत हासिल कर सके और निगम परिषद पर उसका कब्जा हो सके। वहीं कांग्रेस ने कल से अपने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई मतदाता सूची का अवलोकन किया और मतदाता सूची में भाजपा के इशारे पर गड़बड़ी करने का आरोप भी लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने आरोप लगाया कि वार्ड क्रमांक 59 में स्थित शेखरनगर की झुग्गी-झोपड़ी जिसे हटा दिया गया है और यहां बगीचे का निर्माण हो चुका है, यहां रहने वाले 3200 मतदाताओं के नाम इस वार्ड में होने के साथ-साथ यही नाम गांधीनगर स्थित वार्ड 15 में भी जोड़ दिए गए हैं। इस तरह 3200 मतदाताओं के नाम दो वार्डों में शामिल किए गए हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता भंवर शर्मा, प्रदेश सचिव संजय बाकलीवाल ने इस संबंध में कल ही निर्वाचन कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराते हुए वार्ड 59 से 3200 मतदाताओं के नाम विलोपित करने की मांग की है। वहीं कांग्रेस द्वारा प्रतिदिन वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मतदाता सूची का अवलोकन किया जाएगा और किसी भी तरह की गड़बड़ी होने की शिकायत निर्वाचन कार्यालय में दर्ज कराई जाएगी।

    Share:

    मतदाता सूची में से हटवाए थे नाम फिर प्रिंट होकर आ गए

    Thu Jul 9 , 2020
    वार्ड 66 के एक बूथ पर सवा सौ से अधिक नाम फिर जोड़ दिए इन्दौर। मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आ रही है और कांग्रेस-भाजपा एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। वैसे आज दावे-आपत्ति की आखिरी तारीख थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 जुलाई कर दिया गया है। विधानसभा 4 के वार्ड […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved