• img-fluid

    MP: 200 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 3 साल का मासूम, बच्चे को दी जा रही ऑक्सीजन

  • February 24, 2022

    मानपुर। उमरिया में मासूम (innocent in umaria) की जान मुश्किल में फंस गई है। यहां 3 साल का एक बच्चा बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। बोर करीब 150 से 200 फीट गहरा है। बताया जा रहा है कि बच्चा सुबह 11 बजे से करीब 30 फीट की गहराई पर फंसा है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल उसे सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मामला मानपुर विकास खंड के बरछड गांव का है। बच्चे का नाम गौरव पिता संतोष दुबे है। सुबह करीब 11 बजे गौरव खेलते-खेलते खेत में बने बोरवेल के गड्ढे में गिर गया।


    मौके पर पहुंचे अधिकारी लगातार बोरवेल के गड्ढे में ऑक्सीजन (Oxygen in borewell pit) पहुंचा रहे है। जेसीबी की मदद से गड्ढे के पैरलल खुदाई की जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए है। आपदा प्रबंधन विभाग (disaster management department) का दल भी मौके पर पहुंच गया है। घटना की जानकारी पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक भी वहां पहुंचे। एक अधिकारी ने बताया कि बदरचद गांव में यह बच्चा एक खुले बोरवेल में फिसल कर गिर गया। यह जगह जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर है। जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव (Collector Sanjeev Srivastava) ने बताया कि गोरव जाधव अपने चाचा भोला दूबे के फार्म में खेल रहा था। इसी दौरान वो फिसल कर खुले बोरवेल में गिर गया।

    इस बोरवेल के समान ही एक अन्य बोरवेल की खुदाई की जा रही है, ताकि बच्चे तक पहुंचा जा सके। राज्य आपदा विभाग की टीम जबलपुर (Team Jabalpur) से रवाना हो गई है। गांव वालों के मुताबिक लड़का सुबह करीब 10 बजे बोरवेल में गिर गया था। जब वो करीब 2 घंटे तक नजर नहीं आया तब उसके घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की और फिर इस हादसे के बारे में जानकारी मिल सकी।

    Share:

    इंदौर में कुल उपचाररत् कोरोना मरीज 417 हुए, नए 36

    Thu Feb 24 , 2022
    इंदौर। 24 फ़रवरी की कोरोना बुलेटिन (Corona Bulletin) की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 36 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 7034 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए। टेस्ट में 6983 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 207421 हो गई है। रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 5 है। आज दिनांक […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved