• img-fluid

    3 महिलाएं 1 किलोमीटर दंडवत चली फिर हुई TMC में शामिल, वीडियो हुआ वायरल

  • April 08, 2023

    कोलकाता (Kolkata)। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कब क्‍या हो जाए कहा नहीं जा सकता। अब एक सोशल मीडिया (social media) पर वीडियो वायरल हो रहा जिसमें तीन महिलाओं ने एक किलोमीटर तक दंडवत पैदल (bowed foot) चलकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी ज्वाइन की है। तीनों महिलाएं आदिवासी हैं। तीनों महिलाओं का दंडवत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    बताया जा रहा है कि टीएमसी पार्टी ऑफिस जाने के लिए तीनों महिलाओं दंडवत चली थीं। इस पूरे मामले को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। भाजपा का दावा है कि महिलाएं पहले उनकी पार्टी में थीं लेकिन वह अब टीएमसी में शामिल हुई हैं।



    वहीं इस पूरे मामले में भाजपा ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने तापन गोफानगर के चार नागरिकों को जबरन दंडवत परिक्रमा करने के लिए मजबूर किया। इन लोगों का कसूर इतना था कि ये भाजपा में शामिल हो गए थे। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर यह आरोप लगाया है।

    उन्होंने लिखा, तापन गोफानगर निवासी मार्टिना किस्कू, शिउली मार्डी, ठकरान सोरेन और मालती मुर्मू बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हुए थे। यह सभी दलित समुदाय से आते हैं। मजुमदार ने आरोप लगाया, शुक्रवार को तृणमूल के लोगों ने इन्हें फिर से तृणमूल में शामिल होने पर मजबूर किया और इन्हें दंडवत परिक्रमा की सजा सुनाई। वीडियो में तीन महिलाएं दंडवत परिक्रमा करती नजर आ रही हैं।

    Share:

    मीन राशि में इस दिन गोचर होंगे सूर्य, इन राशियों को मिलेगा तगड़ा लाभ, जानें अपना हाल

    Sat Apr 8 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। सूर्य देव 14 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि (Aries) में प्रवेश करने जा रहे हैं, इसी को मेष संक्रांति कहा गया है. सूर्य हमारे प्रत्यक्ष देव हैं. ग्रहों में इनको राजा कहा जाता है. इसलिए इनका राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण (Important) माना जाता है. इस वक्त मेष […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved