• img-fluid

    धार में 2700 करोड़, बड़वानी में 1173 करोड़ की सिंचाई परियोजना की दी सौगात

  • July 17, 2023

    • धार से सीएम ने विकास पर्व की शुरुआत, बड़वानी में किया रोड शो, दोनों जिलों में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार जिले से विकास पर्व की शुरुआत की। उन्होंने नर्मदा नदी के तट पर पूजा अर्चना कर चुनरी ओढ़ाई। इसके बाद विकास पर्व का शुभारंभ किया। वहीं 27 सौ करोड़ से अधिक की कुक्षी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन भी किया। वहीं बड़वानी में 1173 करोड़ की नागलवाड़ी उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया। सीएम शिवराज सिंह रविवार को धार जिले के कुक्षी पहुंचे। जहां उन्होंने उन्होंने मां नर्मदा नदी के तट पर मेघनाथ घाट पर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने 30 दिन तक चलने वाले विकास पर्व यात्रा की शुरुआत की। स्थानीय लोगों के साथ भजन भी गाया। वहीं कुक्षी और गंधवानी विधानसभा के 175 गांवों की 75 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को नर्मदा से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने वाली 27 सौ करोड़ से अधिक की कुक्षी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन भी किया। इसके बाद परियोजना से लाभान्वित होने वाले ग्रामों के चयनित किसानों और श्रमिकों से संवाद किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और लोकगायिक नेहा सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नेहा सिंह और कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि कोई मुझे कंस मामा कहता हैं, कोई शकुनी मामा कहता है। गाना बाजवा रहे और वीडियो डाल रहे। पता नहीं कौन सा का बा, का बा। ये गाली देते-देते दिन रात परेशान हैं।

    आशा कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा मानदेय
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नांगलवाड़ी में सभा के बाद बड़वानी पहुंचकर रोड़ शो किया। यह रोड़ शो पांच से छह किलोमीटर तक चला। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने एक जगह रुककर चाय भी पी। इसके बाद सीएम आगे बढ़े तो आशा कार्यकर्ताओं ने सीएम को ज्ञापन सौंपा। उनसे बातचीत में उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ाया जाएगा।


    कांग्रेस शासन में नौकरी नहीं थी
    बड़वानी में मुख्यमंत्री का रोड शुरू हुआ। मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा के कांग्रेस के शासन में बेटा-बेटियों को नौकरी नहीं मिलती थी। हमने दी तो तरह-तरह के आरोप लगाकर हमको गाली दे रहे हैं। कांग्रेस राज में सड़कें नहीं थी। 5 से 6 घंटे बड़वानी से इंदौर जाने में लगते थे। अब 2 से 3 घंटे में इंदौर जा रहे हैं। कांग्रेस राज में बिजली भी नहीं थी। इससे पहले मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने नागलवाड़ी परियोजना में लीकेज के सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पानी आ रहा है मेरे भाई, जहां नहर नहीं है वहां पाइप से पानी देंगे। जहां दिक्कतें हैं, वहां दुरुस्त करके पानी देंगे। मेरा लक्ष्य किसानों के जीवन में खुशहाली लाना है। साथ ही तलवाड़ा में स्कूल की मांग को लेकर भी सीएम ने कहा के तलवाड़ा में जल्द स्कूल खोली जाएगी।

    कांग्रेस राज में नहीं थी, हम दे रहे 24 घंटे बिजली
    शिवराज ने सभा को संबोधित करते हुए मंच से कहा कि कांग्रेस ने बेटा-बेटियों को नौकरी नहीं दी। हमने दी तो तरह-तरह के आरोप लगाए। कांग्रेस ने हमको गाली दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में बिजली भी नहीं थी। हम 24 घंटे बिजली दे रहे हैं। कांग्रेस के राज में सड़कें नहीं थी। पांच से छह घंटे बड़वानी से इंदौर जाने में लगते थे। अब दो से तीन घंटे में इंदौर जा रहे हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि आज से विकास पर्व शुरू किया है। किसानों को 1173 करोड़ की नागलवाड़ी उद्वहन सिंचाई से जहां खरगोन-बड़वानी के लोग लाभान्वित होंगे। वहीं पाटी परियोजना से भी जिले के लोग लाभान्वित होंगे। साथ ही किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी। शिवराज ने कहा कि मप्र में राजा, नवाब, अंग्रेज, कांग्रेस सबने साढ़े सात लाख हैक्टेयर सिंचाई की व्यवस्था की थी। इसे हमने 47 लाख हैक्टेयर की है, काम अभी भी जारी है।

    1 लाख 25 हजार किसान लाभान्वित होंगे
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम चंदनखेड़ी के मेघनाथ घाट पर नर्मदा घाटी विकास विभाग द्वारा 2771.16 करोड़ की लागत की स्वीकृत नवीन कुक्षी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन किया। जिसके माध्यम से जिले के 175 गांव के 1 लाख 25 हजार किसान लाभान्वित होंगे। साथ ही करीब 75 हजार हेक्टेयर भूमि क्षेत्र में सिंचाई होगी। इसके साथ ही विकास पर्व का शुभारंभ भी किया।

    किसानों और कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू
    इस दौरान लगभग 1000 आमंत्रित किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रवासियों से रूबरू होते हुए कई घोषणाएं भी की। जिसमें मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना में महिलाओं को दी जा रही राशि को 3 हजार तक किए जाने की बात कही। साथ ही मेघनाथ घाट का विकास कर यहां से क्रूज चलाकर सीधे सरदार सरोवर बांध तक ले जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा नर्मदा के पानी को इस क्षेत्र से सिंचाई व अन्य योजनाओं के लिए ले जाना असम्भव था हमने यह कर दिखाया। नर्मदा का पानी मालवा के दूरदराज क्षेत्र तक ले जा कर किसानों के खेतों में पहुंचाया है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपनी योजनाओं का जमकर बखान किया और आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा की सरकार बनने की बात दोहराई।

    Share:

    वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ने शुरू कर दिया 54 एमजीडी पानी का उत्पादन : अरविंद केजरीवाल

    Mon Jul 17 , 2023
    नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi CM) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को कहा कि वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (Wazirabad Water Treatment Plant) ने 54 एमजीडी पानी (54 MGD Water) का उत्पादन शुरू कर दिया (Has Started Producing) । relpost] केजरीवाल ने ट्वीट किया, वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 134 एमजीडी है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved