img-fluid

21वीं पशुगणना…पहली बार चरवाहों के पशुओं की हो रही गिनती

  • February 18, 2025

    • जिले के 1303 गाँव में घर-घर हो रहा डाटा तैयार, 142 प्रगणक और 23 सुपरवाइजरों की लगी ड्यूटी
    • पशुपालन में महिलाओं और पुरुषों का आंकड़ा हो रहे तैयार

    उज्जैन। 21वीं पशुगणना के चलते जिले के 1303 गाँवों में घर-घर जाकर घरेलू पशुओं की गिनती की जा रही है। पहली बार इसमें दूसरे प्रदेशों से जिले में घूमने आए चरवाहों के पशुओं को भी गिना जाएगा। साथ ही पशुपालन के प्रति महिलाओं व पुरुषों की भूमिका का आंकड़ा भी तैयार हो रहा है।



    मामले में पशु गणना की नोडल अधिकारी डॉ. अंशु जैन ने बताया कि दिसंबर 2024 से शुरू हुई 21वीं पशुधन जनगणना में उज्जैन जिले 1303 गाँवों और शहरी वार्डों में घर-घर जाकर गणना करने के लिए लगभग 142 प्रगणक और 23 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है। यह भारत की पहली पशुधन जनगणना होगी जो चरवाहों द्वारा पशुधन जोत के आंकड़ों को स्वतंत्र रूप से देखेगी। इसके अतिरिक्त, यह मुख्य रूप से पशुपालन में शामिल व्यक्तियों के लैंगिक आधार पर दस्तावेजीकरण करेगी, जिससे पशुपालन में महिलाओं की भूमिका के बारे में जानकारी मिलेगी। गणना में पशुपालन करने वाली महिलाओं और पुरुषों का अलग अलग डाटा तैयार हो रहा हैं।

    इन प्रजातियों की गिनती शुरू….
    पशुपालन विभाग के अनुसार इस बार आवारा मवेशी के साथ भैंस, बकरी, सूअर, ऊँट, घोड़ा, गधा, भेड़, खरगोश, श्वान की गणना की जा रही है। साथ ही जिले की सभी गोशालाओं, पोल्ट्री फार्म, स्लोहट हाउस, निजी फार्म हाउस में रहने वाले पशुओं की गणना की जा रही है। इससे जिले में वास्तविक पशुओं की संख्या सामने आ सकेगी।

    एक नजर में पिछली पशुगणना पर
    पशुगणना वर्ष           पशु संख्या
    2012                       10 लाख 13 हजार 695
    2017                       8 लाख 87 हजार 808

    Share:

    अब हर जिले में कांगे्रस बनाएगी चुनावी मैनेजमेंट ग्रुप

    Tue Feb 18 , 2025
    प्रदेश स्तरीय समिति में पूर्व मंत्री प्रियव्रतसिंह को मिली जवाबदारी, अब हर जिले में बनेंगे ऐसे ग्रुप उज्जैन। चुनाव के ऐनवक्त पर सक्रिय होने वाली कांग्रेस भी अब भाजपा की तरह पहले से ही चुनाव लडऩे की तैयारियां करेगी। इसके लिए एक चुनावी मैनेजमेंट ग्रुप बनाया जाएगा, जो जिला स्तर पर काम करेगा। इस ग्रुप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved