• img-fluid

    2007 का iPhone 28 लाख में बिका, जानिए क्यों

  • August 24, 2022

    नई दिल्ली। अमेरिका में हुए ऑक्शन में साल 2007 का फर्स्ट जेनरेशन आईफोन सील्ड बॉक्स के साथ चौंका देने वाली रकम में नीलाम हुआ। ZDNet की रिपोर्ट के अनुसार ऑक्शन में 2007 का 8जीबी वेरिएंट वाला आईफोन 35,414 डॉलर (करीब 28 लाख रुपये) में बिका। इसके अलावा ऑक्शन में ऐपल-1 के सर्किट बोर्ड को 5.41 करोड़ रुपये में खरीदा गया।

    स्टीव जॉब्स ने साल 9 जनवरी 2007 को सैन फ्रांसिस्को के मैक वर्ल्ड कन्वेंशन में आईफोन को शोकेस किया था। यह टचस्क्रीन फोन आईपॉड, कैमरा और वेब ब्राउजिंग जैसे फीचर्स से लैस था। फोन में 2 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ विजुअल वॉइसमेल का भी फीचर ऑफर किया गया था। अमेरिकी यूजर्स के लिए कंपनी ने आईफोन को जून 2007 में लॉन्च किया था। उस वक्त इसके 4जीबी वेरिएंट की कीमत 499 डॉलर और 8जीबी वेरिएंट की कीमत 599 डॉलर थी।

    इस ऑक्शन (Apple, Jobs And Computer Hardware) का आयोजन RR Auction ने किया था। इसमें बोली लगाने के लिए 70 आइटम्स को रखा गया था। प्रोडक्ट्स के लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख 18 अगस्त थी। इस ऑक्शन में Apple-1 सर्किट बोर्ड 677,196 डॉलर (5.41 करोड़ रुपये) में बिका। इस सर्किट बोर्ड को ऐपल के को-फाउंडर Steve Wozniak ने अपने हाथों से सोल्ड किया था। इसके अलावा इस ऑक्शन में ऐपल के फर्स्ट जेनरेशन ओरिजिनल आईपॉड भी निलाम किया गया। नीलामी में यह 25 हजार डॉलर (करीब 20 लाख रुपये) का बिका।

    Share:

    चंबल का जलजला, राजघाट पर जल स्तर 144 मीटर पहुंचने से पुराना पुल डूबा

    Wed Aug 24 , 2022
    मुरैना। ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और कोटा बैराज से निरंतर छोड़े जा रहे पानी की वजह से चंबल नदी (Chambal River) रौद्र रूप में आ गई है। बुधवार को चंबल नदी (Chambal River) के राजघाट (rajghat) पर जल स्तर 144 मीटर पहुंचने की वजह से जहां पुराना पुल पूरी तरह से डूब […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved