img-fluid

लंदन से मुम्बई लौट रहे 200 भारतीय तुर्किये के दीयारबाकिर एयरपोर्ट पर फंसे, 42 घंटे से ठंड-भूख से बेहाल

  • April 05, 2025

    अंकारा। तुर्किये (Turkey) के दीयारबाकिर एयरपोर्ट (Diyarbakir Airport) पर बीते 42 घंटे से ज्यादा वक्त से 200 से भी ज्यादा भारतीय यात्री (More than 200 Indian Passengers) फंसे हुए हैं। ये सभी लोग वर्जिन अटलांटिक एयरलाइंस की फ्लाइट (Virgin Atlantic Airlines flight) से लंदन से मुंबई लौट रहे थे, लेकिन उड़ान के दौरान एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ जाने पर फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency landing) करनी पड़ी। इसके बाद से ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई और उसमें सवार यात्रियों की मुश्किलें शुरू हो गईं।

    मिली जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में 250 से ज्यादा यात्री थे, जिनमें अधिकांश भारतीय नागरिक हैं। जैसे ही विमान दीयारबाकिर में उतरा, टेक्निकल जांच के दौरान पता चला कि विमान में तकनीकी खराबी है। इस प्लेन में सवाल यात्री ठंड, भूख और बुनियादी जरूरतों के अभाव से परेशान हैं।


    ठंड और भूख से हाल पतली
    सोशल मीडिया पर नाराज यात्रियों ने बताया है कि एयरपोर्ट पर ना तो पर्याप्त खाना-पानी का इंतजाम है, और ना ही पर्याप्त टॉयलेट का। एक यात्री ने दावा किया कि करीब 250 लोगों के लिए सिर्फ एक शौचालय है। कुछ यात्रियों को फर्श या बेंच पर ही रात बितानी पड़ी। ठंड में कंबल भी मुहैया नहीं कराया गया। सोशल मीडिया पर यात्रियों की हालत की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, हालांकि उनकी पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं की जा सकी है।

    कब तक होगी मुंबई रवान
    इस पूरे मामले में वर्जिन अटलांटिक एयरलाइंस की सफाई आई है। कंपनी ने कहा है कि यात्रियों को वैकल्पिक होटलों में ठहराया गया है और उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने माफी मांगते हुए जानकारी दी कि यदि तकनीकी दिक्कतें शुक्रवार 4 अप्रैल की रात 12 बजे तक (भारतीय समयानुसार लगभग 14:30 बजे) ठीक हो गईं, तो विमान मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। नहीं तो यात्रियों को बस से तुर्किये के किसी अन्य एयरपोर्ट ले जाया जाएगा, जहां से शनिवार को वैकल्पिक फ्लाइट से मुंबई भेजा जाएगा।

    महाराष्ट्र सरकार ने दिया मदद का आश्वासन
    इधर, यात्रियों की परेशानी को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार भी हरकत में आई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक यात्री से संपर्क कर मदद का आश्वासन दिया है। इसके अलावा भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय ने स्थिति पर नजर रखने और यात्रियों की मदद के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी कर दी है।

    Share:

    पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने की 'हिंदू ग्राम' बनाने की घोषणा, जानें क्या है योजना?

    Sat Apr 5 , 2025
    छतरपुर। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri.) एक बार फिर सुर्खियों में है। हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले बाबा बागेश्वर ने हिंदू ग्राम बनाने की शुरुआत की है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) में ‘हिंदू ग्राम’ बनाने की घोषणा (Announcement to build ‘Hindu Village’) की है। इसमें केवल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved