img-fluid

जिस महिला का किया कत्ल 20 साल बाद उसकी बेटी से मांगी माफी, जानें मामला

  • April 24, 2025

    ह्यूस्टन। अमेरिका के टेक्सास में 41 साल के एक शख्स को 20 साल पहले किए गए अपराध के मामले में सजा दी गई है। शख्स ने 20 साल पहले एक युवा मां की बेरहमी से हत्या कर दी थी। टेक्सास के अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन ने एक बयान में कहा कि हंट्सविले जेल में मोइसेस सैंडोवाल मेंडोजा को मौत की सजा दी गई। उसे जानलेवा इंजेक्शन लगाया गया है। मेंडोजा को मार्च 2004 में 20 साल की रेचेल ओ’नील टॉलसन की हत्या का दोषी पाया गया था।


    अदालती दस्तावेजों के अनुसार मेंडोजा ने पहले महिला का यौन उत्पीड़न किया फिर उसे मार डाला था। हत्या के बाद उसने शव को एक एक गड्ढे में ले जाकर आग लगा दी थी। पीड़िता के अवशेष कई दिनों बाद मिले थी। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पांच महीने के बच्चे की मां टॉलसन हत्यारे को हाई स्कूल से जानती थी। मेंडोजा ने हत्या की बात कबूल की थी। उसने मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदलने की मांग की थी।

    टेक्सास के अधिकारियों की तरफ से साझा किए गए अंतिम बयान में बताया गया कि मेंडोजा ने राचेल की जिंदगी छीनने के लिए उसकी बेटी से माफी मांगी। मेंडोजा ने कहा, “एवरी… मैंने आपकी मां छीन ली। मुझे इसके लिए खेद है। मुझे नहीं पता कि मैं जो कुछ भी कहूं या करूं, वह कभी भी इसकी भरपाई नहीं कर सकता।”

    मेंडोजा ने अपनी पत्नी, अपनी बहन और दो दोस्तों से कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं, मैं तुम्हारे साथ हूं, मैं ठीक हूं और शांति में हूं। इसके बाद दोषी युवक को जानलेवा इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद उसकी सभी गतिविधियां बंद हो गईं और 19 मिनट बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    Share:

    Fancode का बड़ा फैसला, भारत में बंद होगा पाकिस्तान सुपर लीग का प्रसारण

    Thu Apr 24 , 2025
    डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सिंधु जल समझौता रद्द करने और बॉर्डर बंद करने के साथ-साथ पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पाकिस्तान में चल रहे क्रिकेट लीग PSL के भारत में प्रसारण पर भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved