इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

इंदौर में 20-20 लोग मना सकेंगे त्यौहार


इंदौर। कोरोना के प्रतिबंधों के बीच जिला प्रशासन ने आज रात एक आदेश जारी कर बड़ी राहत दी है। जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने अपने आदेश में लिखा है कि मोहल्ले और कॉलोनी की अंदरूनी गलियों में 20 लोगों की उपस्थिति में होलिका दहन हो सकता है।वे केवल होली ही जला सकेंगे। इसकी जवाबदारी क्षेत्र के एसडीएम तथा पुलिस अधिकारियों की होगी। वहीं कल रात मुस्लिम समाज के त्यौहार शबे बरात को लेकर भी कलेक्टर ने इसी आदेश में कहा है कि जिस क्षेत्र में लोग रहते हैं वे उसी क्षेत्र के कब्रस्तान में जाकर इबादत कर सकते हैं, लेकिन उन्हें दूसरे क्षेत्रों के कब्रस्तान में जाने की अनुमति नहीं होगी। इनके लिए भी एक समय में 20 लोगों की संख्या निर्धारित की गई है।



Share:

Next Post

Pench Tiger Reserve में बाघिन टी-6 ने दिये चार नये शावकों को जन्म 

Sat Mar 27 , 2021
पन्‍ना। बाघ पुर्नस्‍थापना (Tiger restoration) में बाघिन टी-6 (Tigress t6) का योगदान रहा है। उक्त बाघिन को पेंच टाइगर रिजर्व (Pench Tiger Reserve) से 2014 में लाया गया था। जिसने हाल ही में चार शावकों को जन्म दिया है। इन चार शावकों सहित बाघिन टी-6 से अभी तक 17 शावकों को जन्म दे चुकी है।  […]