• img-fluid

    2 हजार कांग्रेसी राहुल के लिए भीड़ जुटाएंगे

  • October 10, 2022

    • एक लाख टी-शर्ट, झंडे, निमंत्रण पत्र घर-घर जाकर बाटेंगे कार्यकर्ता…

    इन्दौर। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस द्वारा बरसाना गार्डन में आयोजित बैठक में एक लाख टीशर्ट, झंडे, पेम्फलेट, निमंत्रण पत्र घर-घर जाकर बांटने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कांग्रेस के 2200 बूथ पदाधिकारी, मंडल और विधानसभा अध्यक्षों को सौंपी, जो घर-घर जाकर भारत जोड़ो यात्रा की जानकारी देंगे।

    बैठक में पूर्व पार्षद गोलू अग्निहोत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारी निभानी होगी। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए 85 वार्डों में घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र दिए जाएं। यात्रा को लेकर बूथ पर बैठने वाले लोगों की अहम भूमिका होगी। पार्षद राजू भदौरिया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए साइकिल यात्रा निकली जाना चाहिए। हर वार्ड में 5 मीटिंग होना चाहिए। शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बीच-बीच में मंच संभालते हुए पीछे बैठे कार्यकर्ताओं का अनुशासन की समझाइश देेते हुए कहा कि 85 वार्डों में 25-25 ऑटो रिक्शा के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए। हर वार्ड में रंगोली प्रतियोगिता की जाए। इनाम भी दिया जाएं। ट्रैफिक चौराहों पर एलईडी के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए। सभी जीते- हारे पार्षद की मीटिंग ली जाए। भारत जोड़ो यात्रा में मजदूर वर्ग से लेकर व्यापारी, कॉलेज और स्कूल स्टूडेंट को भी यात्रा में शामिल किया जाए।


    खाना खाने आए हो… रजिस्ट्रेशन भी कराओ…
    पूर्व शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में चलना है तो हाथ उठाओ। कुछ कार्यकर्ताओं ने हाथ नहीं उठाए तो पूर्व शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि सिर्फ खाना खाने आए हो। यात्रा में भी चलना है। सभी अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं कि राहुलजी को भारत जोड़ो यात्रा पहले निकालना थी, लेकिन अभी भी निकाल रहे तो बहुत अच्छा है। यात्रा महू से होते हुए राऊ पैदल आएगी। आज से ही 5 किलोमीटर पैदल चलने की आदत डाल लें। सुबह-सुबह सैर करते समय झंडा और टी-शर्ट पहनकर प्रचार-प्रसार के लिए 4- 5 कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा पर निकल जाएं।

    टी-शर्ट पैसे देकर खरीदना फ्री फंड में मत मांगना
    पूर्व मंत्री वर्मा पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि दो दिन पहले दृश्य देखा कि मां की ममता बीमारी में भी बेटे के पास खींच लाती है। जिस व्यक्ति के घर में ममता का आंचल होता है, उसे दुनिया की कोई ताकत हरा नहीं सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जात-पात को लेकर हिंदू-मुस्लिम में जहर घोल दिया है। मंदिर-मस्जिद कर दिया है। देश के नौजवानों को नौकरी के नाम पर झूठे वादे किए हैं। संघ के लोगों ने उस परिवार पर परिवारवाद के आरोप लगाए, जिस परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया है। बैठक में शोभा ओझा, राजेश चौकसे, देवेन्द्रसिंह यादव, राकेश सिंह यादव, स्वप्निल कामले, गौरव चौधरी, मनीष वर्मा, शैलेष गर्ग, सरफराज अंसारी, निखिल वर्मा, अमित चौरसिया आदि कांग्रेसी मौजूद थे। संचालन अमन बजाज ने किया और आभार अमित पटेल ने माना।

    Share:

    30 अक्टूबर से सावधान रहें ये 5 राशि वाले लोग, मुश्किलें बढ़ाएगा मंगल गोचर

    Mon Oct 10 , 2022
    नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्‍व है। जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। कुछ राशियों के लिए यह राशि परिवर्तन शुभ साबित होता है और कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved