• img-fluid

    इंदौर पहुंचे पाकिस्तान मूल के 2 नागरिक, जाना था दिल्ली, एयरपोर्ट पर ही रोका गया

  • September 18, 2024

    इंदौर। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन पाकिस्तान मूल के दो यात्री इंदौर पहुंच गए। वीजा नियमों के चलते उन्हें इंदौर एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया है। इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर वीपी सेठ ने बताया कि दोनों को गुरुवार देर रात शारजाह जाने वाली फ्लाइट से वापस भेजा जाएगा। दोनों यात्री एयर इंडिया एक्सप्रेस की यूएई के शारजाह से इंदौर आई मंगलवार रात की फ्लाइट से आए। एयरपोर्ट अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों यात्रियों के नाम विक्की कुमार और पूनम कुमारी हैं।

    वीजा शर्तों के अनुसार दोनों यात्रियों को शारजाह से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना था। इसके बाद वे भारत में कहीं भी जा सकते थे। लेकिन दोनों यात्री इंदौर के देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट पर पहुंच गए। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही ठहराया गया है। बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। यह पहली बार नहीं है जब शारजाह और दुबई से आने वाले यात्रियों को इंदौर एयरपोर्ट से वापस भेजा गया है। पहले भी ई-वीजा पर इंदौर आ गए थे, जबकि इंदौर में ई-वीजा मान्य नहीं था। ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही रुकना पड़ा था। इस घटना के बाद सांसद शंकर लालवानी ने ई-वीजा के लिए पहल कर इसे शुरू कराया था।


    इंदौर एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों को वापस भेजना आवश्यक है। यह नियम भारत सरकार द्वारा निर्धारित किए गए हैं और एयरपोर्ट अधिकारियों को इन नियमों का पालन करना होता है। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि वीजा नियमों का पालन करना आवश्यक है और यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान के अनुसार वीजा की जानकारी लेनी चाहिए।

    Share:

    18 सितंबर की 10 बड़ी खबरें

    Wed Sep 18 , 2024
    1. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में बदलाव की पेशकश, क्या है ‘संवेदनशील जानकारी’ का पूरा मामला? सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम(Supreme Court Collegium) ने मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालयों(High Courts) के मुख्य न्यायाधीशों (Chief Justices)की नियुक्ति(Appointment) से संबंधित 11 जुलाई के अपने प्रस्ताव में मंगलवार को बदलाव किया। खबर है कि सरकार की […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved