• img-fluid

    Apple Iphone फॉक्सकॉन इंडिया कंपनी में फूड पॉइजनिंग से 150 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

  • December 20, 2021

    नई दिल्ली। एप्पल के लिए आईफोन (iphone for apple) बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन इंडिया (Company Foxconn India) के चेन्नई यूनिट में फूड पॉइजनिंग के बाद 150 से अधिक कर्मचारियों को अस्पताल (staff hospital) में भर्ती कराना पड़ा है। कंपनी में फूड पॉइजनिग (Food poisoning in company) की घटना के बाद शुक्रवार से सैकड़ों कर्मचारियों (hundreds of employees) ने बीमार लोगों की स्थिति के बारे में जानकारी की मांग को लेकर एक राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन किए।


    एक पुलिस अधिकारी (Police officer)ने कहा कि फूड पॉइजनिंग की घटना को लेकर कंपनी (company) के श्रमिकों और पीड़ित के रिश्तेदारों ने विरोध प्रदर्शन किया, इन लोगों कई घंटों तक चेन्नई-बेंगलुरु राजमार्ग को अवरुद्ध कर रखा था। जिसके बाद पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। अधिकारी ने कहा, शनिवार से अब तक लगभग 70 महिलाओं और 22 पुरुषों को राजमार्ग अवरुद्ध करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

    कंपनी में काम करने वाले श्रमिकों ने मीडिया को बताया है कि बुधवार को एक छात्रावास में दोपहर का भोजन करने के बाद फूड पॉइजनिंग के उनके कई सहयोगी बीमार पड़ गए। बीमार श्रमिकों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया जहां कुछ लोगों को भर्ती भी कराया गया है। श्रमिकों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में भर्ती उनके सहयोगियों के बारे में पूछे जाने पर प्रबंधन कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद शुक्रवार की रात महिला कर्मियों ने हाइवे को जाम कर दिया था। इसके बाद शनिवार सुबह भी विरोध प्रदर्शन हुआ था हाइवे को जाम करके यातायात बाधित किया गया था। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कंपनी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

    Share:

    बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के किदांबी श्रीकांत ने रचा इतिहास, जीता सिल्वर मेडल

    Mon Dec 20 , 2021
    नई दिल्ली । किदांबी श्रीकांत का बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप (Kidambi Srikanth’s BWF World Badminton Championship) में शानदार सफर रविवार को यहां सिंगापुर (Singapore) के लोह कीन यू से पुरुष एकल (men’s singles) के फाइनल में सीधे गेम में हारने के बाद सिल्वर मेडल (silver medal)के साथ समाप्त हुआ। बता दें कि श्रीकांत ऐसा करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved