• img-fluid

    12 साल के लड़के को लेकर भागी 15 साल की लड़की, तीसरी बार हुई फरार

  • October 10, 2024

    मुंबई। नोएडा में 15 साल की एक लड़की ने परिवार और पुलिस को परेशान कर दिया है। वह तीन बार घर से भाग चुकी है। दूसरी बार 12 साल के एक पड़ोसी लेकर के साथ फरार हो गई है। दो बार उसे पुलिस बरामद करके घर वापस ला चुकी थी। अब परिवार शहर छोड़ने जा रहा था तो उसी समय एक बार फिर वह फुर्र हो गई। 12 साल का वह लड़का भी लापता है।

    मामला नोएडा (Noida) के सेक्टर 58 स्थित गांव बिशनपुरा का है। नाबालिग लड़की मंगलवार शाम उस घर से भागी जब परिवार बेटी की बुरी आदतों के चलते नोएडा छोड़कर बिहार जाने को तैयारी कर रहा था। पिता ऑटो लेने निकले थे और वह मां व छोटी बहन को चकमा देकर गायब हो गई। दो बार किशोरी को बरामद कर चुकी पुलिस एक बार फिर खोजने में जुट गई है।



    मूलरूप से बिहार के जिला दरभंगा के रहने वाले पीड़ित ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी 15 वर्ष और छोटी बेटी 12 वर्ष की है। करीब 4 साल पहले वह बेटियों को पढ़ाने के लिए वह नोएडा आए थे। बिशनपुरा में किराए पर एक कमरा लिया। पति-पत्नी ने एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करके बेटियों को पढ़ा रहे थे। पिता ने बताया कि फरवरी 2024 में बड़ी बेटी पड़ोस में रहने वाली दो और नाबालिग लड़कियों को साथ लेकर चली गई। पुलिस ने खोजबीन करके करीब एक सप्ताह बाद वृंदावन से बरामद कर लिया। वह घर से 50 हजार रुपये ले गई थी। जयपुर में घूमने के बाद वृंदावन पहुंच गई थी।

    पुलिस के मुताबिक करीब 15 दिन पहले भी किशोरी पड़ोस में रहने वाले 12 वर्षीय किशोर के संग लापता हो गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद उसे बरामद किया। पिता ने पुलिस को बताया कि अब उन्होंने नोएडा छोड़ने का फैसला किया है। मंगलवार शाम वह परिवार सहित दरभंगा जाने के लिए निकलने वाले थे। वह ऑटो लेने के लिए निकले थे। पत्नी और छोटी बेटी घर का सामान पैक कर रही थीं, तभी बड़ी बेटी चकमा देकर चली गई। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 12 वर्षीय किशोर भी गायब है। आशंका जताई जा रही है कि इस बार वह किशोर को भी अपने साथ ले गई है। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि किशोरी को खोजने के लिए टीम गठित कर दी है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

    Share:

    Women's T20 World Cup: श्रीलंका को हराने के बाद भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बढ़ी

    Thu Oct 10 , 2024
    नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2024 (ICC Womens T20 World Cup 2024) में श्रीलंका (Sri Lanka) को लीग स्टेज के 12वें मुकाबले में 82 रनों से रौंदने के बाद हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) के सेमीफाइनल (Semi Final) में पहुंचने के चांसेस काफी बढ़ गए हैं। टूर्नामेंट […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved