• img-fluid

    बीजेपी-कांग्रेस के निशाने पर 15 कलेक्टर-एसपी, चुनाव में पक्षपात को लेकर दोनों दलों ने दर्ज कराई शिकायत

  • November 25, 2023

    भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव (assembly elections) संपन्न होने के बाद राजनीतिक पार्टियों के पक्ष में काम करने कलेक्टर और एसपी सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस के निशाने पर है। इनमें प्रदेश के 15 कलेक्टर और एसपी (Collector & SP) शामिल हैं जो पार्टियों के हिट लिस्ट में है। विधानसभा चुनाव में पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करने के आरोप है। इनके खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की गई है। अब तक 10 कलेक्टरों और 5 एसपी की शिकायत की जा चुकी है।


    6 कलेक्टर और चार एसपी के खिलाफ वोटिंग से पहले ही दोनों पार्टी चुनाव आयोग पहुंची थी। 7 अधिकारियों के खिलाफ वोटिंग के दिन या बाद में शिकायत की गई है। बीजेपी ने ज्यादातर मामलों में अधिकारियों पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई और धीमे मतदान कराने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस भी वोटिंग से पहले कई जिलों के कलेक्टर एसपी पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगा चुकी है। प्रदेश के नरसिंहपुर, भिंड, रतलाम, छतरपुर कलेक्टर के खिलाफ भाजपा इलेक्शन कमीशन पहुंची है। कांग्रेस सागर, सीधी, सतना, दतिया, भिंड, अशोकनगर, पन्ना कलेक्टर की शिकायत लेकर पहुंची है। भिंड और नरसिंहपुर कलेक्टर से दोनों पार्टी नाराज है। निवाड़ी, छतरपुर एसपी पर भाजपा ने गलत कार्रवाई के आरोप लगाया है। कांग्रेस ने मुरैना, दतिया, जबलपुर एसपी के खिलाफ शिकायत की है।

    Share:

    वैज्ञानिक का दावा: भारत-नेपाल में आ सकता है प्रलयकारी भूकंप!

    Sat Nov 25 , 2023
    देहरादून (Dehradun)! देश के जाने माने भू-वैज्ञानिक डॉ. परमेश बनर्जी (Dr. Parmesh Banerjee) का मानना है कि देहरादून से लेकर काठमांडू (kathmandu) के बीच पिछले पांच सौ साल से आठ मेग्नीट्यूड तक का बड़ा भूकंप (big earthquake) नहीं आया है। जमीन के नीचे बहुत ज्यादा ऊर्जा जमा हो चुकी है, इसलिए यह कह सकते हैं […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved