• img-fluid

    UP : भीषण सड़क हादसे में सात महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत, श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली सड़क किनारे पलटी

  • October 15, 2021

    झांसी। झांसी में विजयदशमी के दिन भीषण सड़क हादसे में सात महिलाओं समेत 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई। साथ ही कई लोग गंभीर घायल हो गए। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं। झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। भांडेर रोड स्थित गांव छिनौरा से ज्वारे विर्सजित करने चिरगांव जा रहा ट्रैक्टर पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। ट्रैक्टर में 32 लोग सवार थे। मरने वालों में सात महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं।


    हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। मौके पर बचाव कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर विसर्जन करके घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में अचानक मवेशी आ गए। मवेशियों को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस भीषण हदासे में 11 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर घायल हो गए। यह हादसा चिरगांव क्षेत्र के भांडेर रोड पर शुक्रवार शाम को हुआ।

    Share:

    मोहन भागवत ने इस पर नियंत्रण की मांग की तो छिड़ गई बहस, जानिए क्या है विशेषज्ञों की राय

    Fri Oct 15 , 2021
    नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना दिवस और विजयादशमी के मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में अपने संबोधन में ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म को लेकर कहा कि इस पर जो कुछ दिखाया जाता है, उस पर कोई नियंत्रण नहीं है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि ओटीटी के लिए सामग्री नियामक ढांचा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved