• img-fluid

    2023 में इंदौर में बिके 1.87 लाख वाहन, टूटे सारे रिकार्ड

  • January 05, 2024

    • – सवा लाख दो पहिया और 46 हजार से ज्यादा नई कारें उतरीं सडक़ों पर
    • – ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए संजीवनी बना रहा साल 2023

    इंदौर, विकाससिंह राठौर। इंदौर हर मामले में नंबर वन है। इस बार इंदौर ने वाहनों की बिक्री में रिकार्ड बनाया है। इंदौर में वर्ष 2023 में 1.87 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है। इसके साथ ही पिछले सालों के सभी रिकार्ड भी टूट गए। वाहनों की इस बंपर बिक्री में सबसे ज्यादा दो पहिया और उसके बाद कारें शामिल हैं। यह खुलासा हाल ही में परिवहन विभाग द्वारा तैयार की गई वर्ष 2023 की वार्षिक रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 के बीच इंदौर में कुल 1 लाख 87 हजार 247 वाहनों की बिक्री हुई है, जो पिछले सालों की तुलना में सबसे ज्यादा है। इनमें दो पहिया, कारों और अन्य सभी कैटेगरी के वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

    पिछले साल की अपेक्षा 16 प्रतिशत ज्यादा बिके
    शहर में 2023 में वाहनों की बिक्री में काफी उछाल देखने को मिला है। 2022 में शहर में 1 लाख 60 हजार 940 वाहन बिके थे, जबकि 2023 में 1 लाख 87 हजार 247 वाहन बिके हैं। इस तरह पिछले साल की अपेक्षा 2023 में 26 हजार 307 वाहन ज्यादा बिके हैं। इसे प्रतिशत में देखें तो वाहनों की बिक्री में एक ही साल में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैै, साथ ही कोरोनाकाल खत्म हो जाने के कारण भी सामान्यतौर पर भी वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी आई है।


    कोरोनाकाल से खुद का वाहन लेने का चलन बढ़ा
    एसोसिएशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स इंदौर (आदी) के अध्यक्ष प्रवीण पटेल ने बताया कि वर्ष 2020 में कोरोनाकाल आने और लॉकडाउन लगने से वाहनों की बिक्री में एकदम कमी आई थी, लेकिन इसी समय भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने जैसी सलाह भी दी गई थी। इससे लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने से बचने लगे थे और तब से ही खुद का वाहन लेने का चलन अचानक बढ़ा था, जो लगातार जारी है। अब संक्रमणकाल लगभग खत्म हो चुका है।

    सवा लाख दो पहिया बिके
    इंदौर में वर्ष 2023 में बिके वाहनों में सबसे बड़ी संख्या दो पहिया की है। रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में इंदौर में कुल 1 लाख 23 हजार 60 दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई है, वहीं 46 हजार 120 कारें भी बिकी हैं। अन्य वाहनों की बात करें तो इनकी संख्या 18 हजार 67 है।

    चार साल में 5.73 लाख नए वाहन सडक़ों पर उतरे, व्यापार के लिए अच्छा पर ट्रैफिक के लिए बुरा
    रिपोर्ट के मुताबिक पिछले चार सालों में इंदौर की सडक़ों पर कुल 5 लाख 73 हजार 127 नए वाहन उतरे हैं। यह आंकड़ा ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा हो सकता है, लेकिन शहर के ट्रैफिक के लिहाज से यह काफी चिंताजनक है। इसका असर रोजाना शहर की हर सडक़ पर लगते जाम के रूप में देखा जा सकता है। परिवहन विभाग को वाहनों की बिक्री से राजस्व मिल रहा है। वाहन निर्माता और डीलर्स भी कमा रहे हैं, लेकिन ट्रैफिक के लिए अच्छी प्लानिंग न होने से शहर की सडक़ें सिकुड़ती जा रही हैं।

    एक नजर पिछले चार सालों में इंदौर में बिके नए वाहनों पर
    वर्ष दो पहिया चार पहिया अन्य कुल
    2020 75,435 24,712 8,251 1,08,398
    2021 75,623 32,687 8,232 1,16,542
    2022 1,04,851 44,128 1,961 1,60,940
    2023 1,23,060 46,120 18,067 1,87,247
    कुल 1,51,058 1,47,647 46,511 5,73,127

    Share:

    बजरंगी की हत्या के विरोध में हिन्दूवादियों का प्रदर्शन, 1 करोड़ मुआवजा मांगा

    Fri Jan 5 , 2024
    इंदौर। भाजपा कार्यकर्ता एवं बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में आज मालवा मिल अनाज मंडी में बजरंगियों ने आज प्रदर्शन किया। इस दौरान आंदोलन की रुपरेखा तैयार की गई और तय किया गया कि मृतक के परिजन को 1 करोड़ के मुआवजे की मांग को लेकर रविवार को बजरंगी और हिन्दूवादी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved