• img-fluid

    राष्ट्रसंत की मासिक पुण्यतिथि पर स्नत्र पूजन व अभिषेक

  • August 26, 2024

    नागदा। श्री शांतिनाथ जिनालय जैन कॉलोनी में रविवार को राष्ट्रसंत विजय जयंतसेन सुरीश्वरजी की 88वीं मासिक पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर साध्वी विरागयशा की निश्रा में स्नात्र पूजन व अठारह अभिषेक का आयोजन किया गया।


    श्रीराजेंद्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर ट्रस्टीगण की ओर से शुद्धिकरण के बाद एवं असातना के दोषनिवारण हेतु जिनालय मे विधिकारक गौरव जैन, महावीर संगीत मंडल के संगीतकार आयुष बोहरा द्वारा संगीतमय स्नात्र पूजन पढ़ाई गई। पश्चात अठारह अभिषेक अलग-अलग औषधियों से किया गया। महोत्सव में चंद्र दर्शन कराने का लाभ कांतिलाल सौभाग्यमल गेलड़ा परिवार, सूर्यदर्शन कराने व शांति कलश का लाभ वीरेंद्रकुमार शांतिलाल सकलेचा ने लिया। अभिषेक के बाद भगवान की पहली केसर पूजन व आरती के लाभार्थी कमल जैन थे। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष ब्रजेश बोहरा ने बताया कि साध्वीवर्या विरागयशाश्रीजी ने प्रवचन दौरान अभिषेक का महत्व बताया व पुण्य सम्राट की मासिक तिथि के निमित्त गुरू गुणानुवाद किया व गुरुभक्तों को नियम बताए।

    Share:

    सुख शांति के लिए माँ चम्बल को 251 मीटर लंबी चुनरी अर्पित

    Mon Aug 26 , 2024
    नागदा। नगर की खुशहाली, शांति व अच्छी बारिश के लिए चंबल मैय्या को चुनरी अर्पण की गई। सामाजिक समरसता मंच की अगुवाई में 16वें वर्ष में चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। शाम 4 बजे श्रीराम कॉलोनी चौराहा स्थित विश्वकर्मा मंदिर से शुरू हुई चुनरी यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से गुजरकर चंबल तट चामुंडा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved