• img-fluid

    यूक्रेन सरेंडर करे तो हम बातचीत के लिए तैयार -रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

  • February 25, 2022


    नई दिल्ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच (Between the Russo-Ukraine War) रूसी विदेश मंत्री (Russia Foreign Minister) सर्गेई लावरोव (Sergei Lavrov) ने कहा कि यूक्रेन सरेंडर करे (Ukraine Surrenders) तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं (We are Ready for Talks) ।


    इससे पहले लावरोव ने 28 वीं ओएससीई मंत्रिस्तरीय परिषद की एक बैठक में कहा कि रणनीतिक स्थिरता की बुनियाद तेजी से ढह रही है। नाटो तनाव को कम करने और खतरनाक घटनाओं को रोकने के हमारे प्रस्तावों पर रचनात्मक रूप से विचार करने से इनकार कर रहा है। इसके विपरीत, नाटो गठबंधन के सैन्य बुनियादी ढांचे को रूसी सीमाओं के करीब लाया जा रहा है। एक बुरे सपने जैसे परिदृश्य, एक सैन्य टकराव की वापसी हो रही है।

    लावरोव ने चेतावनी देते हुए कहा कि रूस उन समझौतों पर जोर देने जा रहा है जिससे पूर्व में नाटो की आक्रामकता को खत्म किया जा  सके। उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ एक बातचीत में, हम उन समझौतों के विकास पर जोर देंगे जो भविष्य में किसी भी तरीके से नाटो के कूच और वेपन सिस्टम की तैनाती को रोक सकती है। ये हथियार रूस की सीमाओं के करीब आकर हमें धमकी दे रहे हैं।

    Share:

    एक दिन में ही अंबानी और अडानी के 11.68 अरब डॉलर स्वाहा

    Fri Feb 25 , 2022
    नई दिल्ली। यूक्रेन पर हुए रूस के हमले (Russia’s attack on Ukraine) के बाद वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में मची भगदड़ (Stampede in stock markets) का असर दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों की व्यक्तिगत संपत्ति पर भी पड़ा है। भारत के 2 सबसे अमीर (India’s 2 richest) व्यक्ति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी (Mukesh […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved