• img-fluid

    बगैर मिट्टी से की जा रही खेती : रतलाम

  • July 31, 2020

    रतलाम : उज्जैन संभागायुक्त आनंद शर्मा ने शुक्रवार को विकासखंड पिपलोदा के दूरस्थ ग्राम रियावन में हाईटेक खेती का निरीक्षण किया। धाकड़ बाहुल्य रियावन में अरविंद तथा रविंद्र धाकड़ द्वारा हाइड्रो फोनिक पद्धति से खेती की जा रही है। यह खेती बगैर मिट्टी के की जाती है, साथ ही कम पानी में पूर्णत: ऑर्गेनिक उत्पादन होता है और किसान द्वारा अच्छा खासा मुनाफा अर्जित किया जा रहा हैं।

    आधुनिक तकनीक से धाकड़ बंधुओं द्वारा विभिन्न प्रकार की सब्जियां उगाई जा रही हैं, साथ ही अमरूद, स्ट्रॉबेरी की खेती भी की जा रही है। इसके अलावा अंजीर की 11 वैरायटी भी है। संभागायुक्त ने धाकड़ बंधुओं द्वारा अग्रसर होकर आधुनिक तकनीक से खेती करने की सराहना करते हुए इसका व्यापक प्रसार पूरे जिले में करने को कहा। इस संबंध में कलेक्टर को निर्देशित भी किया। इस दौरान कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, जिला पंचायत सीईओ संदीप केरकेट्टा, अपर कलेक्टर जमुना भिड़े, जनपद सीईओ अल्फिया खान भी उपस्थित थे।

    Share:

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले-भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा कहां गया

    Fri Jul 31 , 2020
    जयपुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में विलय पर सवाल उठाने के लिए भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि इससे भाजपा का दोहरा चेहरा सामने आ गया है। गहलोत ने सवाल किया है कि ”चाल-चरित्र-चेहरा कहां गया?” गहलोत ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ”भाजपा ने तेलुगु देशम पार्टी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved